रणवीर सिंह को पसंद आयी फिल्म श्रीकांत - आ रहा है सबकी आखें खोलने

उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है

रणवीर सिंह को पसंद आयी फिल्म श्रीकांत - आ रहा है सबकी आखें खोलने

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ फिल्म्स प्रस्तुत और चॉक एन चीज़ फिल्म्स के बैनर तले तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने बेहद पसंद आयी है।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ फिल्म्स प्रस्तुत और चॉक एन चीज़ फिल्म्स के बैनर तले तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने' में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 10 मई को रिलीज हुयी है। दर्शकों और क्रिटिक्स से इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ दिन पूर्व अक्षय कुमार ने फिल्म और राजकुमार राव की तारीफ की थी। अब रणवीर सिंह ने श्रीकांत देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है।

श्रीकांत देखने के बाद रणवीर भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक उत्साहवर्धक कहानी और एक खास अभिनेता का बेहतरीन प्रदर्शन। श्रीकांत की टीम को बधाई।

फिल्म 'श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने' उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की। फिल्म 'श्रीकांत' में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर की भी अहम भूमिका है।

Read More बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर लिखी शानदार कविता

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण  बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बंगलादेश में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए...
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश 
 गोविंद देव मंदिर भक्तों ने खेली फूलों की होली : मंदिर में रंग लगाने और गुलाल उड़ाने की अनुमति नहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए किए विशेष इंतजाम 
होली को लेकर लोगों में उत्साह, प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम