बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर लिखी शानदार कविता

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर लिखी शानदार कविता

आयुष्मान इस समय अपनी आने वाली फिल्म थामा की शूटिंग कर रहे हैं, जो मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर शानदार कविता लिखी है। आयुष्मान खुराना, क्रिकेट के जबरदस्त फैन हैं और हमेशा टीम इंडिया का समर्थन करते हैं। चाहे वह घरेलू मुकाबला हो या अंतरराष्ट्रीय, कल पूरे दिन इंस्टाग्राम पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते रहे। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता, उन्होंने कई इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट कीं, जिसमें वह मैच देखते और टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते नजर आए।यहां तक कि शूटिंग के लिए सफर कर रहे आयुष्मान इस रोमांचक मैच से नजरें नहीं हटा सके, जैसा कि उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज में साफ देखा गया। आयुष्मान इस समय अपनी आने वाली फिल्म थामा की शूटिंग कर रहे हैं, जो मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है।

उन्होंने अपनी पूरी फिल्म की टीम को इकट्ठा किया, और सभी ने मिलकर मैच के आखिरी रोमांचक लम्हों का आनंद लिया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, आयुष्मान को स्क्रीन पर आंखें गड़ाए भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल के आखिरी क्षणों को देखते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही भारत की जीत पक्की हुई, वह जोरदार खुशी में झूम उठे और पूरी टीम उनके साथ जश्न मनाने लगी। आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह भारत की जीत के रोमांच से अभी तक बाहर नहीं आ पाए हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपनी खास शैली में टीम इंडिया के लिए एक कविता लिखी और सुनाई।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
स्पाइसजेट की जयपुर-मुंबई फ्लाइट देरी से रवाना। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। यह उड़ान सामान्यतः दोपहर 12:35...
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना