मनीष पॉल ने ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल किया पूरा : सोशल मीडिया पर अपने किरदार की तस्वीर की शेयर, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की भूमिका 

मनीष पॉल ने ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल किया पूरा : सोशल मीडिया पर अपने किरदार की तस्वीर की शेयर, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

बॉलीवुड अभिनेता मनीष पॉल ने अपनी लोक-पौराणिक थ्रिलर फिल्म ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने फैंस को अपडेट दिया। फिल्म में मनीष, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ अहम भूमिका निभा रहे हैं। अगला शेड्यूल जनवरी 2026 में होगा।

मुंबई। बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। मनीष पॉल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बहुप्रतीक्षित लोक-पौराणिक थ्रिलर फिल्म ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में निभा रहे अपने किरदार की एक तस्वीर के साथ इस वर्ष का शूटिंग शेड्यूल खत्म होने की खबर, अपने फैंस को दी है।

मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुएलिखा है- यह ‘वन’ के लिए 2025 का शेड्यूल पूरा हो चुका है, ‘वन’ आ रहा है, अब अगले शेड्यूल के लिए जनवरी 2026 में फिर से आने का बेसब्री से इंतजार है।

भारतीय लोककथाओं और जंगल की कहानियों से प्रेरित फिल्म ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’, बालाजी टेलीफिल्म्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स की प्रस्तुति के साथ एक महत्वाकांक्षी लोक-पौराणिक थ्रिलर है, जो घने जंगल की पृष्ठभूमि पर बनी रहस्यों और सच्चाई से गुंथी हुई है।

अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे मनीष पॉल फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिससे फिल्म की स्टार कास्ट और भी मजबूत हो गई है।

Read More ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड

गौरतलब है कि ‘वन’ के अलावा, मनीष पॉल, डेविड धवन निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’, में भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में यह कहें तो गलत नहीं होगा कि इस फिल्म के साथ मनीष अपने करियर के एक दलेर, डायनैमिक और करियर-डिफाइनिंग नए अध्याय में कदम रख रहे हैं।

Read More सलमान खान की फिल्म का बदला नाम : अब ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से होगी रिलीज, जानें वजह 

 

Read More टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चांदी में जोरदार उछाल : शुद्ध सोना व जेवराती सोना स्थिर, जानें क्या है ‌भाव  चांदी में जोरदार उछाल : शुद्ध सोना व जेवराती सोना स्थिर, जानें क्या है ‌भाव 
सर्राफा बाजार में चांदी 4,000 रुपए बढ़कर 2,63,000 रुपए प्रति किलो, तेजी निवेशकों की मजबूत मांग से। शुद्ध सोना 1,60,400...
भारत ने की काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा, बताया-कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, समर्थन का किया ऐलान
दिल्ली में भीषण हादसा: लोहे का पुल टूटने से नाले में गिरी महिला की मौके पर मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
राजस्व लक्ष्य की ओर परिवहन विभाग की मजबूत बढ़त : 7639 करोड़ पहुंचा राजस्व, सख्त निगरानी और डिजिटल व्यवस्था का असर
लोकसभा से निलंबित सभी आठ सदस्यों का निलंबन समाप्त, ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
हनुमानगढ़ में 5 लोगों की मौत का कारण बना आवेरटेक : विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई बस, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
पूर्वी चंपारण में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक जवान शहीद; दो संदिग्ध ढेर, तलाशी अभियान जारी