फिल्म वध 2 की टीम पहुंची महाकुंभ, संगम में आस्था की डुबकी लगाकर लिया आशीर्वाद

वर्ष 2022 में रिलीज हुई वध एक अनोखी थ्रिलर थी

फिल्म वध 2 की टीम पहुंची महाकुंभ, संगम में आस्था की डुबकी लगाकर लिया आशीर्वाद

इस बार भी कहानी में रोमांच बरकरार रहेगा और संजय मिश्रा एवं नीना गुप्ता एक बार फिर अपनी जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। 

मुंबई। फिल्म वध 2 की टीम संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, निर्देशक  जसपाल सिंह संधू और निर्माता अंकुर गर्ग ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शिरकत की। वर्ष 2022 में रिलीज हुई वध एक अनोखी थ्रिलर थी, जिसने अपनी दमदार कहानी और संजय मिश्रा एवं नीना गुप्ता की शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधकर रखा। निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने इस फिल्म के स्पिरिचुअल सीक्वल वध 2 की घोषणा कर दी है। इस बार भी कहानी में रोमांच बरकरार रहेगा और संजय मिश्रा एवं नीना गुप्ता एक बार फिर अपनी जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। 

'वध 2' का निर्देशन जसपाल सिंह संधू कर रहे हैं। एक भव्य और आध्यात्मिक माहौल में वध 2 की टीम संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, निर्देशक जसपाल सिंह संधू और प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शिरकत की। फिल्म वध 2 की सफलता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए उन्होंने संगम घाट पर पवित्र स्नान किया और अक्षय वट मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। संजय मिश्रा, जो इस बार कुंभ में यूपी पुलिस के साइबर बाबा बने हैं, हाल ही में अपनी टीम के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनका मकसद साफ है श्रद्धालुओं को साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाना। ये उनके लिए बस एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि एक नई शुरुआत थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत