फिल्म कुली का ट्रेलर रिलीज : जबरदस्त ड्रामा और स्टाइलिश हंगामे की दिखी झलक, अपने अनोखे अंदाज से पर्दें पर छाए रजनीकांत 

फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया

फिल्म कुली का ट्रेलर रिलीज : जबरदस्त ड्रामा और स्टाइलिश हंगामे की दिखी झलक, अपने अनोखे अंदाज से पर्दें पर छाए रजनीकांत 

दक्षिण भारतीय फिल्मों के महनायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म कुली - द पावरहाउस का ट्रेलर रिलीज हो गया है

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महनायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म कुली - द पावरहाउस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सन पिक्चर्स ने 'कुली - द पावरहाउस का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। रजनीकांत के अभिनय से सजी इस फिल्म के ट्रेलर में न सिर्फ जबरदस्त ड्रामा और स्टाइलिश हंगामा है, बल्कि सीटियां बजाने लायक डायलॉग्स के साथ रजनीकांत का स्वैग और नागार्जुन का रोंगटे खड़ा कर देने वाला खलनायकी अंदाज है, जो अनिरुद्ध रविचंदर के जबरदस्त संगीत के साथ मिलकर इसे और खतरनाक बना देता है। शुरुआती शॉट से ही जहां रजनीकांत अपने अनोखे अंदाज और स्वैग के साथ पर्दे पर छा जाते हैं, वहीं नागार्जुन, अपने गंभीर खतरनाक अंदाज के साथ नजर आते हैं।

फिल्म कुली ,देवा नाम के एक पूर्व स्वर्ण तस्कर की कहानी है, जो पुरानी सुनहरी घड़यिों में छिपी चोरी की गई तकनीक से अपने पुराने गिरोह को पुनर्जीवित करके अपनी पुरानी पहचान वापस पाना चाहता है। फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। आमिर खान ने इस फिल्म में कैमियो भूमिका निभायी है।इस फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान के अलावा सत्यराज, उपेंद्र, श्रुति हासन की अहम भूमिका है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन