सीएम भजनलाल कल जाएंगे ब्यावर दौरे पर, सामूहिक विवाह सम्मेलन ने होंगे शामिल
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे जयपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर करीब 12 बजे ब्यावर कालेज ग्राउंड हैलीपेड पर पहुंचेंगे।
अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को ब्यावर के दौरे पर जायेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे जयपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर करीब 12 बजे ब्यावर कालेज ग्राउंड हैलीपेड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह ब्यावर में आशापुरा माता धाम पहुंच कर विशाल जनसभा एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
भजनलाल का सम्मेलन में भाग लेने के बाद दोपहर दो बजे हेलिकॉप्टर से जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Apr 2026 17:55:45
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...

Comment List