होलिका दहन के दिन होगी 10वीं व 12वीं की परीक्षा, सीबीएसई से तिथि में संशोधन की मांग 

मानसिक तनाव व असमंजस में डालने वाला निर्णय

होलिका दहन के दिन होगी 10वीं व 12वीं की परीक्षा, सीबीएसई से तिथि में संशोधन की मांग 

सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। टाइमटेबल के अनुसार 2 मार्च को 10वीं की हिंदी कोर्स एव बी विषय तथा 12वीं की उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत इलेक्टिव, उर्दू कोर, इंश्योरेंस सहित 11 माइनर विषयों की परीक्षा होगी।

अजमेर। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। टाइमटेबल के अनुसार 2 मार्च को 10वीं की हिंदी कोर्स एव बी विषय तथा 12वीं की उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत इलेक्टिव, उर्दू कोर, इंश्योरेंस सहित 11 माइनर विषयों की परीक्षा होगी। लेकिन इस दिन होलिका दहन है। ऐसे में इसका विरोध शुरू हो गया है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सीए विकास अग्रवाल एवं अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि ऐसे प्रमुख सामाजिक-धार्मिक पर्व के दिन परीक्षा आयोजित करना लाखों छात्रों और अभिभावकों को मानसिक तनाव व असमंजस में डालने वाला निर्णय है। दोनों ने सीबीएसई अध्यक्ष एवं परीक्षा नियंत्रक से छात्रहित और सामाजिक संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तिथि में तत्काल बदलाव करने की मांग की है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत देशभर में 17,990 से अधिक केंद्रों पर...
कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार
आज का भविष्यफल     
सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं