प्रदेश सरकार ने दी राहत : वन गार्डों को मिली 11 बाइक, अब क्षेत्र की गस्त होगी आसान
वन्यजीव और वन संपदा की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित
राज्य सरकार ने विश्व वानिकी दिवस पर वन विभाग को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में 460 नई मोटरसाइकिलें वितरित की हैं। इनमें से अजमेर जिले को 11 बाइकें मिली हैं। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा ने बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइकें फील्ड स्टाफ को सौंपी गई हैं, जो जंगलों में नियमित गश्त करते हैं।
अजमेर। राज्य सरकार ने विश्व वानिकी दिवस पर वन विभाग को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में 460 नई मोटरसाइकिलें वितरित की हैं। इनमें से अजमेर जिले को 11 बाइकें मिली हैं। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा ने बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइकें फील्ड स्टाफ को सौंपी गई हैं, जो जंगलों में नियमित गश्त करते हैं। अजमेर डीएफओ पी. बालामुरुगन ने बताया कि इससे अजमेर के जंगलों में अब पेट्रोलिंग अधिक सक्रिय हो सकेगी, जिससे वन्यजीव और वन संपदा की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
पहले दुर्गम जंगलों, पहाड़ी और घने क्षेत्रों में पैदल या पुराने साधनों से गश्त करना कठिन था। अब बाइक के जरिए फील्ड स्टाफ तेजी से मौके पर पहुंच सकेगा। इससे समय की बचत के साथ अधिक क्षेत्र कवर होगा। अवैध कटाई, शिकार, अतिक्रमण और वन्यजीव तस्करी पर नजर रखना आसान होगा।

Comment List