राजनेताओं को मिल रही घर की घर में चुनौती : पूर्व विधायक की बेटी बोली-पिता को टिकट दिया तो मैं उनके खिलाफ लडूंगी चुनाव

राजनेताओं को मिल रही घर की घर में चुनौती : पूर्व विधायक की बेटी बोली-पिता को टिकट दिया तो मैं उनके खिलाफ  लडूंगी चुनाव

अलवर ग्रामीण विधानसभा की प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही मीना कुमारी जाटव ने आरोप लगाया कि मेरे बेटे के खिलाफ  झूठे मुकदमे करवाए जा रहे हैं और यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मेरे पिता पूर्व विधायक जयराम जाटव के साथ समझौता हो गया है ये सब झूठी अफवाह है।

नवज्योति, अलवर। सवाई माधोपुर के खंडार विधायक अशोक बैरवा के खिलाफ पिता के उतर जाने के बाद अब अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक जयराम जाटव की बेटी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

अलवर ग्रामीण विधानसभा की प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही मीना कुमारी जाटव ने आरोप लगाया कि मेरे बेटे के खिलाफ  झूठे मुकदमे करवाए जा रहे हैं और यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मेरे पिता पूर्व विधायक जयराम जाटव के साथ समझौता हो गया है ये सब झूठी अफवाह है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता जयराम जाटव के विपक्ष में चुनाव लड़ेगी व जीतेंगी। पार्टी मुझे महिला व बेटी होने के नाते जरूर चुनेगी। उन्होंने अपने पिता पूर्व विधायक जयराम जाटव पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते कहा कि मालाखेडा पोस्टर मामले में मेरे बेटे को मारा-पीटा। मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस भी दोषी को बचा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता जयराम जाटव पूर्व विधायक को भाजपा टिकट पार्टी देगी तो पार्टी बहुत बड़ा नुकसान झेलेगी। मैं ही अलवर ग्रामीण की बेटियों को लेकर आम जनता के बीच जाकर व साथ मिलकर ऐसे लोगों के खिलाफ  चुनाव लडूंगी व हराकर ही सबक सिखाया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग