राजपुर बड़ा गांव में पैंथर का हमला, 2 ऊंट के बच्चों को बनाया शिकार 

ऊंटों के बाड़े में घुसकर पैंथर ने ऊंटों पर हमला कर दिया

राजपुर बड़ा गांव में पैंथर का हमला, 2 ऊंट के बच्चों को बनाया शिकार 

पंचायत समिति के समीपवर्ती राजपुर बड़ा गांव में शुक्रवार तड़के सुबह एक पैंथर ने हमला कर ऊंट के बाड़े में घुसकर दो बच्चों को मार डाला

अलवर। पंचायत समिति के समीपवर्ती राजपुर बड़ा गांव में शुक्रवार तड़के सुबह एक पैंथर ने हमला कर ऊंट के बाड़े में घुसकर दो बच्चों को मार डाला। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ऊंट पालक रामकिशन रैबारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे राजपुर बड़ा गांव के रैबारी मौहल्ले में गोगाजी मंदिर के पीछे ऊंटों के बाड़े में घुसकर पैंथर ने ऊंटों पर हमला कर दिया। जिससे ऊंट के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुबह जब वह सो रहा था तो अचानक ऊंटों में भगदड़ की आवाज सुनी। एक पैंथर बाड़े में घुसकर दो ऊंट के बच्चों को मौत के घाट उतार चुका था। उन्होंने शोर मचाकर पैंथर को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह तब तक नहीं भागा जब तक मोहल्ले के अन्य लोग वहां नहीं पहुंच गए।

 ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर सूचना पर नाका कुंडला रेंज, राजगढ़ से फॉरेस्ट गार्ड लोकेश चौधरी, राजेश सैन और प्रसादी लाल गुर्जर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले रात में नहीं निकलने तथा सर्तक रहने की अपील की। ग्रामीणों ने वन कर्मियों से जल्द से जल्द पैंथर को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार पैंथर आकर पशुओं का शिकार कर रहे हैं। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि रामावतार शर्मा, राष्ट्रीय पशु संघ के उपाध्यक्ष सुरेश रैबारी, रामकिशन रैबारी, लीलूराम रैबारी, रामस्वरूप रैबारी, धर्मू रैबारी, सूरज रैबारी, दलवीर रैबारी, पप्पू रैबारी, मनीष, गोलू, बाबूलाल रैबारी, सुबेदार सिंह, मोनू, अमरसिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला
एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल ने अमेरिकी हाउस कमेटी के सवालों पर पांचवें संशोधन का हवाला देकर जवाब देने से...
अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सीबीआई की साइबर अपराध डैशबोर्ड का शुभारंभ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर होगी चर्चा
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : चिकित्सा विभाग की बड़ी कारवाई, 300 किलो मिलावटी पनीर करवाया नष्ट
निर्देशक रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पुलिस को गिरफ्तार आरोपी का मिला बिश्नोई गैंग से कनेक्शन, जानें पूरा मामला 
कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकारी अस्पतालों में जाँच मशीनें महीनों से बंद, निजी लैब और मेडिकल स्टोरों पर लूट