रामगढ़ क्रेटर में फिर चीते की कदमताल : केपी-2 ने किया शिकार, वनप्रेमियों में उत्साह तो ग्रामीणों में दहशत

बांझआमली वनखंड में दूसरी बार दिखी मौजूदगी

रामगढ़ क्रेटर में फिर चीते की कदमताल : केपी-2 ने किया शिकार, वनप्रेमियों में उत्साह तो ग्रामीणों में दहशत

कूनो नेशनल पार्क से निकलकर चीता केपी-2 ने दूसरी बार रामगढ़ के जंगलों में दस्तक दी। उसकी लगातार बदलती लोकेशन ने वन विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है, वहीं ग्रामीणों में दहशत और वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल।

किशनगंज। किशनगंज तहसील क्षेत्र स्थित विश्व प्रसिद्ध रामगढ़ क्रेटर एक बार फिर चचाअरं में है। कूनो नेशनल पार्क से निकलकर चीता केपी-2 ने दूसरी बार रामगढ़ के जंगलों में दस्तक दी है। उसकी लगातार बदलती लोकेशन ने वन विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है, वहीं ग्रामीणों में दहशत और वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। जानकारी अनुसार शनिवार को रामपुर टोड़िया के पास पहली बार चीते की मूवमेंट ट्रेस की गई। रविवार सुबह वह मध्य प्रदेश सीमा में प्रवेश कर गया, लेकिन महज 8-9 घंटे बाद ही यू-टर्न लेकर पुन: राजस्थान लौट आया। इसके बाद वह चंद्रपुरा नयागांव क्षेत्र में देखा गया। क्षेत्र में प्रवेश करते ही चीते ने एक नीलगाय का शिकार किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दिसंबर माह में भी केपी-2 ने इसी इलाके में नीलगाय का शिकार किया था।

प्रचुर शिकार और अनुकूल वातावरण के कारण यह इलाका अब उसके पसंदीदा ठिकानों में शामिल होता दिख रहा है। मंगलवार को चीता बांझआमली वनखंड के समीप सरसों के खेत में दिनभर बैठा रहा, जिससे आसपास के गांवों में हलचल बनी रही। वन विभाग की टीम कूनो से आई ट्रैकिंग टीम के साथ लगातार लोकेशन मॉनिटर कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि रामगढ़ क्रेटर की जैव विविधता चीतों के संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत है।

इनका कहना है
मंगलवार को चीता केपी-2 रामगढ़ से लगभग 3 किलोमीटर पर बांझआमली वनखंड क्षेत्र में विचरण करता नजर आया। सोमवार को केपी 2 ने एक नीलगाय का शिकार किया था।
-विवेकानंद माणिकराव बड़े, उपवन संरक्षक बारां। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास