बस और ट्रेलर की भिड़ंत में दो यात्रियों की मौत, पांच घायल

बस और ट्रेलर की भिड़ंत में दो यात्रियों की मौत, पांच घायल

राजस्थान में भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक यात्री बस और ट्रेलर की भिड़ंत में दो यात्रियों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक यात्री बस और ट्रेलर की भिड़ंत में दो यात्रियों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार बयाना से भरतपुर आ रही यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार हरवान एवं प्रताप की मौत हो गयी दोनों रूद्रावल निवासी थे तथा पांच अन्य घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद बेकाबू ट्रेलर एक मकान से टकराया जिससे मकान को क्षति पहुंची और वहां खडी एक स्कूटी को नुक़सान पहुंचाया।

दुर्घटना में घायल सभी लोगों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सुरक्षित ऋण वितरण को मजबूत करते हुए अपनी 501 शाखाओं में गोल्ड लोन सेवाएं सक्रिय...
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन