असर खबर का - अरनेठा में नहर के पास नाले का निर्माण युद्ध स्तर पर

आमजन को मिलेगी राहत

असर खबर का - अरनेठा में नहर के पास नाले का निर्माण युद्ध स्तर पर

दैनिक नवज्योति ने संभावित दुर्घटनाओं के बचाव को लेकर खबर प्रकाशित कर विभाग का ध्यान आकर्षित किया था।

अरनेठा। अरनेठा बस स्टॉप के पास निकल  रही कापरेन ब्रांच बायीं मुख्य नहर पर नवनिर्माण नाले का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। गौरतलब है कि यह नाला क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस पर 30 मार्च को दैनिक नवज्योति ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए बायीं मुख्य नहर का नाला हुआ क्षतिग्रस्त ...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर सीएडी प्रशासन चेता और नाले का निर्माण शुरू करवाया। नाले पर से दर्जनों गांव के साधनों का आवागमन रहता है। कस्बे एवं क्षेत्र वासियों को बून्दी मुख्यालय जाते हैं तो समय और पैसों की बचत को लेकर किसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। ऐसे में इस नाले पर भारी यातायात रहता है। मामले की नजाकत को देखते हुए दैनिक नवज्योति ने संभावित दुर्घटनाओं के बचाव को लेकर खबर प्रकाशित कर विभाग का ध्यान आकर्षित किया था। तत्पश्चात विभाग ने सीएडी एक्सईएन देवेंद्र अग्निहोत्री के निर्देश पर नाले का नव निर्माण कार्य प्रारंभ किया। वर्तमान में कार्य प्रगति रत है। अब जल्द ही नाले का कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ