हिस्ट्रीशीटर की हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर सैलून में हत्या

20 अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी

हिस्ट्रीशीटर की हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर सैलून में हत्या

शहर के व्यस्ततम चौराहा कोटा बेरियल पर कोटा के आरकेपुरम कोटा थाने के हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की दिनदहाड़े 15 से 20 अज्ञात हमलावरों ने सैलून की दुकान पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी।

रावतभाटा। शहर के व्यस्ततम चौराहा कोटा बेरियल पर कोटा के आरकेपुरम कोटा थाने के हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की दिनदहाड़े 15 से 20 अज्ञात हमलावरों ने सैलून की दुकान पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। बदमाशों ने न केवल धारदार हथियार से भी वार किए और तमंचे से फायर भी किए। जानकारी के अनुसार बोराबास निवासी देवा गुर्जर पडियार कोटा बेरियल चौराहे पर सैलून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अचानक 15 से 20 लोग लाठी-डंडे, सरिये, कुल्हाड़ी और तमंचे के साथ आए और हमला बोल दिया।

हमलावर वारदात को अंजाम देकर बदमाश फायरिंग करते हुएअपने वाहनों में बैठकर फरार हो गए। लोगों ने सैलून की दुकान में अचेत पड़े देवा को उठाया और रेफरल अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाय उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया।  जहां पहुंचते ही उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या
 मृतक के खिलाफ रावतभाटा में भी इसके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं। राजनीतिक रसूख के चलते यह भी शहर में दबदबा कायम करना चाहता था। कई बार इसमें कई संदेश जारी किए जो आपत्तिजनक थे। हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश