लूट की नीयत से हमला : बदमाशों ने मंदिर में ठहरे तीन जैन संतों पर किया हमला, बाल अपचारी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की कराई परेड

लूट की नीयत से हमला : बदमाशों ने मंदिर में ठहरे तीन जैन संतों पर किया हमला, बाल अपचारी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

घायल संंतों में से एक संत ने हिम्मत जुटा कर मंदिर से बाहर पहुंच कर बाइक सवार राहगीर से मदद मांगी और जैन समाज के लोगों तथा पुलिस को सूचित करवाया।

बेगूं। राजस्थान की सीमा पर स्थित मध्यप्रदेश में सिंगोली थाना क्षेत्र के कछाला गांव में रविवार रात एक हनुमान मंदिर में विश्रामरत तीन जैन संतों पर लूट की नीयत से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की गंभीरता को देख मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इधर नीमच कलक्टर हिमांशु चंद्रा व एसपी अंकित जायसवाल ने देर रात सिंगोली पहुंच कर जैन समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।  जानकारी अनुसार हनुमान मंदिर में रविवार रात तीन जैन संत रात्रि विश्राम कर रहे थे। इस दौरान आधी रात के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर संतों पर लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में तीनों संत शैलेश मुनि, बलभद्र मुनि एवं मुनिन्द्र मुनि गंभीर रूप से घायल हो गए।

संत सिंगोली से विहार करते हुए नीमच की ओर जा रहे थे। घायल संंतों में से एक संत ने हिम्मत जुटा कर मंदिर से बाहर पहुंच कर बाइक सवार राहगीर से मदद मांगी और जैन समाज के लोगों तथा पुलिस को सूचित करवाया। यह भी जानकारी मिली है कि वारदात से पूर्व दो बाइक सवार हमलावरों ने पहले मंदिर के बाहर बैठ कर शराब पी और फिर जैन संतों से रुपए मांगने लगे। जब जैन संतों ने उन्हें रुपएनहीं होना बताया तो उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इधर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पांच बालिग और एक नाबालिग शामिल है। प्रारंभिक जांच में सभी आरोपी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निवासी बताए गए हैं। घटना के विरोध में सोमवार को सिंगोली नगर पूरी तरह बंद रहा। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपियों की कराई परेड
मामले में गणपत पुत्र राजु नायक, गोपाल पुत्र भगवान भोई, कन्हैया लाल पुत्र बंशी लाल भोई, राजु पुत्र भगवान भोई निवासी भोई खेड़ा चित्तौड़गढ़, बाबू शर्मा पुत्र मोहन शर्मा निवासी धनेत टोकरिया जिला चित्तौड़गढ़ और एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। सोमवार दोपहर बाद गिरफ्तार पांच आरोपियों की पुलिस ने परेड कराई। इस दौरान लोगों ने जैन संतो के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के नारे लगाए। वारदात को लेकर राजस्थान एवं मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों तक में कड़ी निन्दा हुई है, वहीं ऐसी वारदात की पुनरावृति ना हों, इसके लिए सभी प्रदेशों और केन्द्र सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत