लव मैरिज से खफा लड़की के परिजनों ने लड़के के चाचा का घर फूंका

तोड़फोड़ मामल में 14 लोगों को किया गिरफ्तार

लव मैरिज से खफा लड़की के परिजनों ने लड़के के चाचा का घर फूंका

इसी के चलते 35-40 लोगों ने हमें घर में जान से मारने की नियत से हमारे घर में आगजनी व तोड़फोड़ की है। 

सरदारशहर। देराजसर गांव में शनिवार देर रात हुई आगजनी की घटना में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली के ग्राम देराजसर के सांवरमल पुत्र रामेश्वरलाल तारग के घर में सीताराम सुथार व उसके परिजनों के साथ गांव के कुछ लोगों ने आग लगा दी है। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचित कर सांवरमल के घर पहुंचे। सांवरमल के मकान में आग लगी हुई थी, जिस पर फायर ब्रिगेड व जाप्ता की सहायता से काबू पाया गया।

सीओ रामेश्वर लाल ने बताया कि घटना कारित करने के आरोप में पप्पू खरबास, मामराज खरबास, सीताराम सुथार, सुरेन्द्र सुथार, प्रदीप सुथार, कमल सुथार, विकास सुथार, भवानी सुथार, भवानीशंकर सुथार, रूपाराम सुथार, दुलीचंद सुथार, पेपचंद सुथार, दलीप मेघवाल, ताराचंद सुथार निवासी देराजसर को गिरफ्तार किया है। घटना के सम्बंध में 4 मई को सांवरमल पुत्र रामेश्वरलाल आचार्य निवासी देराजसर ने रिपोर्ट दर्ज कराईकी थी कि मेरे भतीजे संदीप पुत्र सोमाराम ने अनुराधा सुथार पुत्री सीताराम सुथार के साथ लव मैरिज की थी। इस बात को लेकर लड़की के परिजन व गांव के कुछ लोग हमारे साथ रंजिश रखने लग्रे। इसी के चलते 35-40 लोगों ने हमें घर में जान से मारने की नियत से हमारे घर में आगजनी व तोड़फोड़ की है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल