राजस्थान में उद्योगों को नई उड़ान: प्लग एंड प्ले मॉडल से तेज़ हुआ औद्योगिक विकास

रीको राजस्थान पेट्रो जोन में बढ़ रहा निवेश

राजस्थान में उद्योगों को नई उड़ान: प्लग एंड प्ले मॉडल से तेज़ हुआ औद्योगिक विकास

पचपदरा (बालोतरा) स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के पास विकसित हो रहे रीको के राजस्थान पेट्रो जोन (RPZ) में उद्योग लगाने को लेकर निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रत्यक्ष आवंटन योजना के तहत प्रथम चरण में भूखण्ड आवंटन तेजी से आगे बढ़ रहा है। बोरावास कलावा क्षेत्र में रिफाइनरी के सह-उत्पाद आधारित यूनिटों के लिए 16 निवेशकों को प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं।

पचपदरा (बालोतरा) स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के निकट विकसित हो रहे रीको के राजस्थान पेट्रो जोन में उद्योग लगाने के लिए निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रत्यक्ष आवंटन योजना के तहत प्रथम फेज में भूखण्ड आवंटन सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा है, वहीं बोरावास कलावा स्थित इस क्षेत्र में रिफाइनरी के सह-उत्पाद आधारित उद्योगों के लिए 16 निवेशकों को भूखण्ड दिए जा रहे हैं। प्रोपलीन, बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन जैसे फीडस्टॉक की स्थानीय उपलब्धता से डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

रीको आरपीजेड में 1600 से 2700 वर्गमीटर के आठ प्लग एंड प्ले फैक्ट्री शेड्स का निर्माण कर रहा है, जो तकनीकी योग्यता रखने वाले लेकिन सीमित पूंजी वाले उद्यमियों के लिए वरदान साबित होंगे।

इसी तरह, जयपुर सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गए ’रेडी-टू-मूव इन’ मॉड्यूल्स भी उद्यमियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रथम चरण में सात उद्यमियों को मॉड्यूल आवंटन के लिए ऑफर लेटर जारी किए जा चुके हैं। यहां गारमेंट एवं अपैरल उद्योग स्थापित होंगे, जिनसे रोजगार में बड़ा इजाफा होगा।

कॉम्प्लेक्स में प्रशासनिक कार्यालय, बैंक, प्रशिक्षण कक्ष, सभा कक्ष और कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे उद्यमी तुरंत उत्पादन कार्य शुरू कर सकेंगे। राजस्थान का यह नया मॉडल राज्य को पेट्रोकेमिकल्स और केमिकल्स के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

Read More भाजपा SC मोर्चा की नई टीम घोषित, 47 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित