सिकराय में प्रशासन गांव के संग अभियान का शिविर में SDM के सामने लगे जमकर ठुमके, जन समस्याओं का समाधान करने के बजाय कर्मचारी ही करने लगे डांस, शिविर का मखोल बनाकर बना दिया मनोरंजन कैंप

सिकराय में प्रशासन गांव के संग अभियान का शिविर में SDM के सामने लगे जमकर ठुमके, जन समस्याओं का समाधान करने के बजाय कर्मचारी ही करने लगे डांस, शिविर का मखोल बनाकर बना दिया मनोरंजन कैंप

शिविर में शामिल हुए 3 कर्मचारी और रामीण जमकर नाचे

दौसा। सरकार ने प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविर इसलिए लगाए हैं कि ग्रामीण लोग इन शिविरों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके लेकिन इन शिविरों में समस्याओं का समाधान कम बल्कि मनोरंजन ज्यादा हो रहा है और यह मनोरंजन कोई कलाकार नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी ही कर रहे हैं। शिविर के दौरान ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सरकारी कर्मचारी और महिला बाल विकास विभाग की कार्मिक महिला जमकर डांस करती हुए नजर आए। दरअसल सिकराय उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में एसडीएम रणजीत सिंह गोदारा सहित आला अधिकारी मौजूद थे लेकिन सिकराय उपखंड का यह अंतिम शिविर होने के कारण सारे अधिकारी जन समस्याओं का समाधान कम बल्कि खुशियां ज्यादा मना रहे थे। इस दौरान वहां कर्मचारी ही नाचने कूदने लगे। सबसे पहले इस शिविर में एक पटवारी डांस करने लगा जिसका नाम भगवान सहाय बताया जा रहा है। पटवारी को डांस करता देख एक महिला कार्मिक अन्य कर्मचारी भी डांस करने लग गया। वहीं जब दो कर्मचारी डांस कर रहे थे तो एक महिला कर्मचारी भी पीछे नहीं रही और वह भी डांस करने लगी। इस तरह जब कर्मचारी ही डांस करने लगे तो आम लोग कहां पीछे रहने वाले थे गांव के दो युवा भी मीणावाटी गीतों पर डांस करने लगे। ऐसे में जन समस्या समाधान के लिए लगाया गया यह शिविर मनोरंजन का केंद्र बन गया और शिविर प्रभारी एसडीएम रणजीत सिंह इन नृत्यों पर जमकर तालियां बजाते रहे और नृत्यों के बाद डांस करने वालों को नकद पुरस्कार भी देते हुए नजर आए। ऐसे में जब कर्मचारी ही इस तरह अपनी गरिमा खो देंगे और जन समाधान के लिए लगाए गए शिविरों को मनोरंजन शिविर बना कर मख़ौल करेंगे। अब इस शिविर को मखोल बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होने की बात भी बेमानी होगी क्योंकि खुद एसडीएम साहब के सामने यह सब कुछ वाक्या हुआ और वे ताली बजाकर इसका हिस्सेदार भी बनते नजर आए। अभी इन अधिकारियों पर और कार में कॉपर कौन कब कार्यवाही करेगा यह भी देखने का विषय है और यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन दैनिक नवज्योति इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू