राहुल गांधी के साथ सड़कों पर कार्यकर्ताओं का सैलाब

भारत जोड़ो यात्रा : मंत्रोच्चार से आगाज, बालाजी की झांकी पर नवाया शीश

राहुल गांधी के साथ सड़कों पर कार्यकर्ताओं का सैलाब

गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर दौसा के सिकंदरा में सरकार के बड़े कामों और फैसलों पर प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को राहुल गांधी ने देखा। उन्होंने राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम और शहरी नरेगा की तारीफ की है। 

न्यूज सर्विस/नवज्योति, घूमना (दौसा)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को दौसा जिले के काला खोह गांव से सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू हुई। राहुल गांधी के साथ यात्रा में अपार भीड़ नजर आई। लोगों ने रविवार को दौसा शहर का रिकॉर्ड तोड़ा। जिस स्थान से यात्रा शुरू हुई थी उसी स्थान पर मेहंदीपुर बालाजी की झांकी भी सजाई गई थी। यात्रा के दौरान रविवार को लोगों ने सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं जब यात्रा सिकंदरा कस्बे में पहुंची तो अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे भी गूंजने लगे और जमकर लोगों ने नारेबाजी की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जैसे ही दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया, वैसे ही क्षेत्र की जनता ने उनकी आवभगत के लिए मानो अपना दिल निकाल कर रख दिया। सिकराय विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 21 पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने की संत से भी चर्चा
जब राहुल गांधी रेटा गांव से पहले यात्रा में चल रहे थे तभी टोंक जिले से स्वामी नेकी महाराज से भी उनसे चर्चा की। महाराज ने बताया कि आपकी यात्रा से संत समाज भी प्रभावित है और संत समाज को जोड़ने के लिए एक आयोजन करना चाहिए, जिससे संत समाज जुड़ सकें। राहुल गांधी ने इसके लिए सहमति जताई। 

सरकार की प्रदर्शनी देखी, योजनाओं की तारीफ
गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर दौसा के सिकंदरा में सरकार के बड़े कामों और फैसलों पर प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को राहुल गांधी ने देखा। उन्होंने राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम और शहरी नरेगा की तारीफ की है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ