शाही सफर पर जयपुर पहुंचे 5 देशों के 24 पर्यटक: गांधी नगर स्टेशन पर हुआ पारंपरिक स्वागत, कनाडा और स्वीडन के पर्यटकों ने भी लिया शाही यात्रा का आनंद
राजस्थान के शाही वैभव का करेंगे दीदार
राजस्थान की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अनुभव करने के लिए शाही ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' से गुरुवार सुबह 24 विदेशी पर्यटक जयपुर पहुंचे। गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर राजस्थानी परंपरा के अनुसार पर्यटकों का स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्हें गुलाबी नगरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए ले जाया गया।
जयपुर। राजस्थान की शाही विरासत और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को करीब से देखने के लिए पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन में सवार होकर गुरुवार सुबह विभिन्न देशों के 24 पर्यटक जयपुर पहुंचे। गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।
अमेरिका और ब्रिटेन के 6-6 पर्यटक इस फेरे में कुल 24 पर्यटक सफर कर रहे हैं। इनमें अमेरिका के 8, भारत के 6, कनाडा के 2, स्वीडन के 2 और ब्रिटेन के 6 पर्यटक शामिल हैं। गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर स्वागत के बाद पर्यटकों को बसों के जरिए जयपुर के विभिन्न पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Oct 2026 13:25:16
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पदार्पण करते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ...

Comment List