एक साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंग बनाकर फैला रहा था दहशत

देसी कट्टा व वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त

एक साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंग बनाकर फैला रहा था दहशत
जयपुर दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले एक साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश शेखर सिंह उर्फ सरजू बन्ना को गिरफ्तार। आरोपी पर शहर में SB7773 नाम से गैंग बनाकर लोगों को धमकाने, मारपीट, फिरौती और हथियारों के बल पर दहशत फैलाने के आरोप।

जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले एक साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश शेखर सिंह उर्फ सरजू बन्ना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शहर में SB7773 नाम से गैंग बनाकर लोगों को धमकाने, मारपीट, फिरौती और हथियारों के बल पर दहशत फैलाने के आरोप हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, लूट और धमकी सहित 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के अनुसार आरोपी को करणी विहार क्षेत्र से दबोच लिया।

आरोपी लंबे समय से प्रतापनगर, सांगानेर सदर और मुहाना थाने में दर्ज मामलों में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। अपहरण कर मांगी थी पांच लाख की फिरौती पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2025 को मुहाना थाने में दर्ज मामले में आरोपी ने पीड़ित की कार रोककर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद पीड़ित का अपहरण कर लिया और पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। मौका मिलते ही पीड़ित आरोपी के चंगुल से भाग निकला, लेकिन आरोपी लगातार फोन कर धमकियां देता रहा और रुपए नहीं देने पर कार वापस नहीं करने की बात कहता रहा। बाद में कार में भी तोड़फोड़ कर दी गई। समझौते का दबाव, नहीं मा

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन