मिशन 2030 पक्ष विपक्ष का नहीं, पूरे राजस्थान का होगा, एक करोड लोगों के सुझाव से बनाएंगे विजन डॉक्यूमेंट: गहलोत
बिड़ला सभागार में मिशन 2030 का शुभारंभ
गहलोत ने मिशन 2030 को राजनीति से परे हटकर मानते हुए कहा कि यह पक्ष विपक्ष की राजनीति के हिसाब से नहीं बल्कि राजस्थान के लोगों के लिए उनकी सोच के हिसाब से विजन डॉक्यूमेंट होगा,जिसमें राजस्थान की अर्थव्यवस्था की प्रगति 10 गुणा होगी।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को बिड़ला सभागार में मिशन 2030 का शुभारंभ किया। गहलोत ने मिशन 2030 को राजनीति से परे हटकर मानते हुए कहा कि यह पक्ष विपक्ष की राजनीति के हिसाब से नहीं बल्कि राजस्थान के लोगों के लिए उनकी सोच के हिसाब से विजन डॉक्यूमेंट होगा,जिसमें राजस्थान की अर्थव्यवस्था की प्रगति 10 गुणा होगी। बिड़ला सभागार में हुए कार्यक्रम में मंत्री डॉ महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, राजीव अरोड़ा, सीताराम लाम्बा,मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित कई विभागों के अफसर,समाजसेवी,निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे। करीब 20 से अधिक जिलों से लोग वीसी के जरिए जुड़े।
गहलोत ने कहा कि मिशन 2030 का आइडिया इसलिए आया कि आज हमारे राजस्थान में तेल के भंडार है। हमारे यहां अब गैस निकलने की संभावना बताई जा रही। आज शिक्षा के क्षेत्र में हमारे पास सब कुछ है। देश में राजस्थान ऐसा राज्य है जहां हेल्थ पर एक्ट ये मिशन सभी के लिए बनाया है। ये कार्यक्रम पक्ष विपक्ष की राजनीति से परे कुछ लीक से हटकर है। कोरोनाकाल में हमारी सरकार में शानदार काम हुआ। हमारे आह्वान पर सभी लोगों ने मिलकर काम किया। कोरोनाकाल में एक दूसरे लोगों की मदद आपस में की। अब राजस्थान का मिजाज बदल रहा। हम राजस्थान में पिछले 5 साल में चार गुना प्रगति कर चुके हैं, अब इसे 2030 तक 10 गुना करना चाहते हैं। हमने पर्यटन को बढावा देते हुए 1000 करोड़ राशि दी। स्टार्टअप को हमने बढ़ावा दिया है।राजस्थान के लोगों सहित प्रवासी राजस्थानी भी नए उद्योगों के निवेश के लिए आगे आएं। सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी के क्षेत्र में भी हम बडा विजन रखते हैं। राजस्थान के हर वर्ग का नागरिक इसमें शामिल होगा,तब ही हम आगे बढ़ पाएंगे। हम चाहते हैं कि सभी लोगों की भावनाएं इसमें शामिल हो। करीब 2 महीने तक चलने वाले इस अभियान में सभी के सुझाव हम लेना चाहते हैं।

Comment List