सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

हरियाणा में भेष बदलकर चला रहा था जेसीबी

सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

राजस्थान पुलिस की सीआईडी टीम ने एक बार फिर अपनी पेशेवर दक्षता दिखाते हुए सात वर्षों से फरार चल रहे शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। पुलिस मुख्यालय की विशेष टीम ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाकर 10 हजार के ईनामी बदमाश लुकमान मेव पुत्र उस्मान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी (सीबी) टीम ने एक बार फिर अपनी पेशेवर दक्षता दिखाते हुए सात वर्षों से फरार चल रहे शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस मुख्यालय की विशेष टीम ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाकर 10 हजार रुपये के ईनामी बदमाश लुकमान मेव पुत्र उस्मान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 धोखाधड़ी और ट्रैक्टर चोरी का मुख्य आरोपी 
एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी ने बताया कि मामला वर्ष 2019 का है, जब आरोपी लुकमान ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर टोंक के उनियारा क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने फाइनेंस की किस्त बाकी होने का झांसा देकर उम्मेद मीना नाम के एक व्यक्ति से उसका ट्रैक्टर छीन लिया था। इस संबंध में थाना उनियारा में धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और षड्यंत्र रचने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से ही लुकमान अपनी पहचान छुपाकर दिल्ली, हरियाणा और मथुरा के विभिन्न इलाकों में फरारी काट रहा था।

सीआईडी (सीबी) की घेराबंदी और एक्शन 
पुलिस अधीक्षक मैत्रेयी के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई थी। गठित टीम में उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा व कांस्टेबल बृजेश शर्मा को सटीक इनपुट मिला कि आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर 28 में छुपकर रह रहा है और पहचान छुपाने के लिए जेसीबी चलाने का काम कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेर लिया और दस्तयाब कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लुकमान पुत्र उस्मान, मूल रूप से मथुरा उत्तर प्रदेश का निवासी है। उस पर न केवल टोंक में ईनाम घोषित था, बल्कि भरतपुर के कामां थाने में भी आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज है। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन शातिर अपराधी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस सफल ऑपरेशन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा के कुशल नेतृत्व के साथ एएसआई शंकर दयाल शर्मा, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल बृजेश कुमार शर्मा व नरेश कुमार की विशेष भूमिका रही। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए उनियारा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ