आदर्श नगर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर नकबजन गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से पकड़ा गया आरोपी नावेद
जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मकान में नकब लगाकर 15 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी नावेद उर्फ शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी से 11.30 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली।
जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान में नकब लगाकर करीब 15 लाख रुपये की नकदी चोरी करने वाले शातिर नकबजन नावेद उर्फ शाहरुख खान को गिरफ्तार कर 11.30 लाख रुपये की नकदी बरामद की।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्रीमती रंजीता शर्मा, आईपीएस के निर्देशन एवं थानाधिकारी छगनलाल डांगी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव एवं कांस्टेबल धर्म सिंह मीणा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Oct 2026 17:36:17
स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत जयपुर के साकेत नगर, वार्ड 121 में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...

Comment List