सदन में उठा अवैध बजरी खनन के विरुद्ध आंदोलन कर रहे किसानों पर झूठी एफआईआर दर्ज करने का मामला

सरकार कराएगी जांच

सदन में उठा अवैध बजरी खनन के विरुद्ध आंदोलन कर रहे किसानों पर झूठी एफआईआर दर्ज करने का मामला

विधानसभा में बुधवार को भाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने शून्यकाल में आकोली नदी में अवैध बजरी खनन के विरुद्ध किए गए आंदोलन में किसानों पर झूठी एफआईआर दर्ज करने का मामला उठाया।

जयपुर। विधानसभा में बुधवार को भाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने शून्यकाल में आकोली नदी में अवैध बजरी खनन के विरुद्ध किए गए आंदोलन में किसानों पर झूठी एफआईआर दर्ज करने का मामला उठाया।

राजपुरोहित ने कहा कि बजरी माफियाओं ने पूरी नदी को साफ कर दिया, गांव के किसान खेत में शांतिपूर्वक  धरने पर बैठे थे। सबसे पहले तो प्रशासन ने खेत मालिक को धमकी दी और थाना अधिकारी ने आनन फानन में किसानों पर भारी लाठी चार्ज किया। मैने बीच में आकर उनको रोका, इसकी वीडियोग्राफी भी है।

जब किसान एफआईआर दर्ज करवाने गए तो एफआईआर दर्ज नहीं की गई।। रात को एक बजे थानाधिकारी की एफआईआर दर्ज की गई।
मैं खुद उसका विटनेस हूं मेरा निवेदन है, इस पर एफआईआर लगाई जाए और किसानों को न्याय  दिया जाए। जवाब में मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा_इसकी फिर से जांच कराई जाएगी। अगर पुलिस दोषी पाई गई तो उस पर एक्शन लगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण  बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बंगलादेश में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए...
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश 
 गोविंद देव मंदिर भक्तों ने खेली फूलों की होली : मंदिर में रंग लगाने और गुलाल उड़ाने की अनुमति नहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए किए विशेष इंतजाम 
होली को लेकर लोगों में उत्साह, प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम