राजस्थान में वन्यजीव गणना का बदला शेड्यूल : अब शाम 5 बजे से शुरू होगा वॉटर हॉल काउंट, 1-2 मई को होगा बाघ-बघेरों सहित वन्यजीवों का आंकलन

पहले यह प्रक्रिया 1 मई सुबह 8 बजे से शुरू होनी थी

राजस्थान में वन्यजीव गणना का बदला शेड्यूल : अब शाम 5 बजे से शुरू होगा वॉटर हॉल काउंट, 1-2 मई को होगा बाघ-बघेरों सहित वन्यजीवों का आंकलन

राजस्थान में बाघ, बघेरा सहित वन्यजीवों की गणना वॉटर हॉल पद्धति से 1 मई शाम 5 बजे से 2 मई शाम 5 बजे तक। पहले यह सुबह शुरू होनी थी। पूर्णिमा के अवसर पर होने वाली इस गणना में सभी वन मंडलों और रणथंभौर, सरिस्का, मुकुंदरा टाइगर प्रोजेक्ट शामिल।

जयपुर। राज्य में वन्यजीवों की गणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस वर्ष के लिए बाघ, बघेरा एवं अन्य वन्यजीवों की संख्या के आंकलन के लिए वॉटर हॉल पद्धति से होने वाली गणना अब नए समयानुसार होगी। सुबह नहीं, अब शाम से शुरू होगी गणना प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अब यह गणना 1 मई शाम 5 बजे से 2 मई शाम 5 बजे तक की जाएगी। पहले यह प्रक्रिया 1 मई सुबह 8 बजे से शुरू होनी थी। पूर्णिमा के दिन विशेष महत्व यह गणना वैशाख माह की पूर्णिमा के अवसर पर की जाती है, जब वन्यजीव पानी के स्रोतों पर अधिक संख्या में आते हैं, जिससे उनकी सटीक गणना संभव हो पाती है।

सभी वन मंडलों और टाइगर प्रोजेक्ट्स को निर्देश जारी आदेश के तहत जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर और भरतपुर सहित सभी वन सर्किलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रणथंभौर, सरिस्का और मुकुंदरा हिल्स टाइगर प्रोजेक्ट्स में भी यह गणना की जाएगी। इस संबंध में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक केसीए अरुण प्रसाद ने एक आदेश जारी किए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के हर जिले में एक्सपोर्ट हब हो रहा विकसित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- ODOP नीति से राजस्थान के कारीगरों को मिल रही वैश्विक पहचान राजस्थान के हर जिले में एक्सपोर्ट हब हो रहा विकसित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- ODOP नीति से राजस्थान के कारीगरों को मिल रही वैश्विक पहचान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ODOP नीति से राजस्थान के हर जिले को एक्सपोर्ट हब बनाया जा रहा। कारीगरों...
भारत-अमेरिका ने रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दोहराई प्रतिबद्धता, जनरल द्विवेदी ने कहा-दोनों सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई
गांजा तस्कर को 7 वर्ष का कठोर कारावास, 50 हजार रुपए का जुर्माना
ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दिये जाने के पक्षधर हैं सम्राट चार्ल्स-3 : डोनाल्ड ट्रंप
1 मई से राजस्थान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से की सहयोग की अपील 
अनशन के दौरान कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत : कांवटिया अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला 
दिल्ली सरकार की बड़ी घोषणा: सीएम रेखा ने कहा-किसानों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है सरकार, गेहूं खरीद के गुणवत्ता मानकों में विशेष छूट को मंजूरी