निगम हेरिटेज की ओपन कचरा डिपो खत्म करने की मुहिम : पुराने पेड़ की जगह बना कचरा डिपो, सफाई कर लगाया पौधा
जनसहयोग से जयपुर को बनाएंगे स्वच्छ
निगम हेरिटेज स्वच्छता समिति चेयरमैन गिर्राज नाठा ने कहा कि अब शहर के लोगों को भी इस अभियान में आगे आना चाहिए, जिससे कि जयपुर की स्वच्छ बनाया जाएं।
जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से ओपन कचरा डिपो समाप्त करने की मुहिम चला रखी है। चौड़ा रास्ता में लाल जी सांड के रास्ते के नुक्कड़ पर वर्षो पुराना पीपल का वृक्ष जो जर्जर अवस्था में होने से गिर गया और स्थानीय लोगों खाली जगह पर कचरा फेंकना शुरू कर दिया था और जिससे वहां पर ओपन कचरा डिपो बन गया। निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर उपायुक्त स्वास्थ्य ने मौके पर ओपन कचरा डिपो को साफ करा कर पौधारोपण कराया है। आयुक्त डॉ. पटेल ने बताया कि निगम के हूपर वार्डाें में घरों से कचरा ले रहे हैं, फिर भी लोगों में जागरूकता के अभाव से कचरा सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। ऐसे में निगम प्रशासन ने ओपन कचरा डिपो को खत्म करने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए उपायुक्त स्वास्थ्य युगांतर शर्मा को प्लान बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। '
जनसहयोग से जयपुर को बनाएंगे स्वच्छ : नाठा
निगम हेरिटेज स्वच्छता समिति चेयरमैन गिर्राज नाठा ने कहा कि अब शहर के लोगों को भी इस अभियान में आगे आना चाहिए, जिससे कि जयपुर की स्वच्छ बनाया जाएं। अभी कई कचरा डिपो को खत्म कर वहां पौधरोपण जैसे कार्य कराएं जाएंगे। लाल जी सांड बाजार निवासी मोहन लाल शर्मा ने बताया कि पहले यहां 100 साल पुराना पीपल का वृक्ष हुआ करता था। बारिश में करीब दो साल पहले उसका एक भाग गिर गया था। लोगों ने उसे हटा कचरा डालना शुरू कर दिया। अब निगम हेरिटेज ने फिर से यहां पेड़ लगाया जिससे लोगों को बदबू की जगह छांव मिलेगी।

Comment List