हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान

26 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा

हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान

हज ट्रेनिंग कैम्प के पहले दिन रविवार को 400 से अधिक पुरुष और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस दौरान हज यात्रा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

जयपुर। हज ट्रेनिंग कैम्प के पहले दिन रविवार को 400 से अधिक पुरुष और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैम्प की शुरुआत क़ारी मोहम्मद अरशद साहब ने कुरान की तिलावत और नात-ए-पाक से की। इस दौरान हज यात्रा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने हज सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, एयरपोर्ट पर होने वाली प्रक्रियाओं और हवाई जहाज में यात्रा के दौरान जरूरी निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हज का सफर सब्र और अनुशासन का सफर है, इसलिए यात्रियों को धैर्य बनाए रखना चाहिए।
वहीं हाजी मोहम्मद परवेज़ (फरीदुद्दीन) ने मदीना मुनव्वरा में की जाने वाली इबादतों और प्रमुख जियारतगाहों की जानकारी दी। साथ ही ऐहराम बांधने की विधि भी समझाई गई।

यह प्रशिक्षण शिविर सोमवार से 26 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक मस्जिद अज़ीज़ुल्ला, कांवटियों के खुर्रा मरकज़ के आगे, रिसालदार हाउस के पास आयोजित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प हेतु ₹300 करोड़ की केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री...
भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान
अजमेर के तबीजी में 35 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन, 50 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान