चलती एक्सयूवी में लगी भीषण आग : पति-पत्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर बचाई अपनी जान, जानें पूरा मामला

आग बुझने तक कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर कबाड़

चलती एक्सयूवी में लगी भीषण आग : पति-पत्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर बचाई अपनी जान, जानें पूरा मामला

शहर में रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बजाज नगर थाना क्षेत्र में दुर्गापुरा पुलिया के पास एक चलती एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार पति-पत्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।

जयपुर। शहर में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बजाज नगर थाना क्षेत्र में दुर्गापुरा पुलिया के पास एक चलती एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार पति-पत्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे होप हॉस्पिटल के पास हुई। पति-पत्नी एक्सयूवी कार से दुर्गापुरा पुलिया की ओर जा रहे थे, तभी अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा।

कुछ ही पलों में इंजन से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे सड़क पर चल रहे राहगीरों में दहशत फैल गई। कार को तुरंत रोककर पति-पत्नी ने बाहर छलांग लगाई और सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग बुझने तक कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन के पास शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

11111111 11111111
घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा में उपसभापति पैनल में शामिल नवज्योति ब्यूरो/नई दिल्ली। राजस्थान से वरिष्ठ भााजपा राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को...
नादोती में बड़ा एसीबी ट्रैप : चार लाख रुपए संदिग्ध नकदी बरामद, SDM सहित तीन अफसर 60 हजार घूस लेते गिरफ्तार 
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा, आज फिर बरस सकती हैं राहत की बूंदें
कागज के टुकड़ों से असली नोट बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर