जयपुर सहित कई जिलों में दोपहर बाद बादल, सर्दी हुई गायब, कई जिलों में पारा 30 डिग्री के पार हुआ दर्ज
बीकानेर संभाग में आज बारिश के आसार
शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतया शुष्क बना रहेगा। बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना हैं।
जयपुर। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा हैं। इसके चलते गर्मी का असर बढ़ गया है। सुबह शाम भी सर्दी का असर अब बेहद कम रह गया है। फलौदी और जालौर में दिन का तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दर्जन से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया। सीमावर्ती जिलों में तापमान ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है और यहां गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी जयपुर में भी दिन में तेज धूप रही और गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और गर्मी का असर कम हो गया। यहां अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया।
नया पश्चिमी विक्षोभ : मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से बीकानेर संभाग, जयपुर और भरतपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना हैं। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतया शुष्क बना रहेगा। बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना हैं।
Comment List