घटिया गुणवत्ता की दवाएं व प्रसाधन सामग्री पर प्रतिबंध, बाजार से हटाने के निर्देश

अमर सुहाग मेहंदी कोन निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरीं

घटिया गुणवत्ता की दवाएं व प्रसाधन सामग्री पर प्रतिबंध, बाजार से हटाने के निर्देश

राजस्थान सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने राज्य में कुछ दवाओं और एक प्रसाधन सामग्री को निर्धारित मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उनके उपयोग पर रोक लगा दी।

जयपुर। राजस्थान सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने राज्य में कुछ दवाओं और एक प्रसाधन सामग्री को निर्धारित मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उनके उपयोग पर रोक लगा दी है। विभाग द्वारा 16 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच लिए गए नमूनों की जांच में ये उत्पाद गुणवत्ता परीक्षण में असफल पाए गए। जारी आदेश के अनुसार एक्सासिनक्लैव-625, वोमिटैप-एमडी8, डिक्लोटाल+एमआर जैसी दवाएं तथा अमर सुहाग मेहंदी कोन निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

जांच में इन दवाओं के नमूने मात्रा परीक्षण, विघटन तथा घुलनशीलता जैसे आवश्यक परीक्षणों में असफल पाए गए, जबकि मेहंदी कोन जीवाणु गणना के मानकों पर खरा नहीं उतरा। विभाग ने सभी औषधि नियंत्रण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन उत्पादों का उपलब्ध भंडार तत्काल बाजार से हटाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इनका उपयोग न हो। साथ ही संबंधित निर्माताओं के अन्य बैचों की गुणवत्ता की भी समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्तालय ने कहा है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम, 1940 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण