बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का खुलासा : पाक हैंडलर मसाद से लोकेशन के जरिए सप्लाई, 150-250 मीटर सीमा के भीतर दबे मिलते थे पैकेट

डिजिटल पेमेंट और जमीन में दबा मेहनताना

बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का खुलासा : पाक हैंडलर मसाद से लोकेशन के जरिए सप्लाई, 150-250 मीटर सीमा के भीतर दबे मिलते थे पैकेट

एटीएस और बाड़मेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सलमान खान और शंकरराम पिछले छह महीनों से पाकिस्तान के हैंडलर मसाद के सीधे संपर्क में थे जो लोकेशन आधारित डेड ड्रॉप मॉडल के जरिए भारत में ड्रग्स सप्लाई कर रहा था।

जयपुर। एटीएस और बाड़मेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सलमान खान और शंकरराम पिछले छह महीनों से पाकिस्तान के हैंडलर मसाद के सीधे संपर्क में थे जो लोकेशन आधारित डेड ड्रॉप मॉडल के जरिए भारत में ड्रग्स सप्लाई कर रहा था। एडीजी एटीएस दिनेश एमएन ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर व्हाट्सएप कॉल के जरिए गूगल मैप लोकेशन भेजता था। ये लोकेशन अक्सर भारत-पाक सीमा के पास सुनसान इलाकों या खेजड़ी के पेड़ों के नीचे होती थीं। आरोपी सलमान उन स्थानों पर जाकर जमीन खोदता था, जहां से उसे मादक पदाथोंर् के पैकेट मिलते थे। कई मामलों में ये पैकेट सीमा से मात्र 150 से 250 मीटर के दायरे में दबे होते थे।

डिजिटल पेमेंट और जमीन में दबा मेहनताना
पूछताछ में सामने आया कि तस्करी का भुगतान भी हाईटेक तरीके से किया जाता था। सलमान के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाते थे। इसके अलावा बड़े काम के बदले नकद रकम भी गुप्त लोकेशन पर जमीन में दबाकर दी जाती थी, जिसकी जानकारी आरोपी को बाद में भेजी जाती थी।

स्थानीय कनेक्शन से जुड़ा नेटवर्क
सलमान ने खुलासा किया कि उसका संपर्क गांव के ही रहीम खान ने पाक हैंडलर मसाद से करवाया था। आरोपी को आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर इस नेटवर्क में जोड़ा गया। नेटवर्क इतना गोपनीय था कि एक व्यक्ति को दूसरे की जानकारी नहीं होती थी और काम पूरा होते ही चैट व लोकेशन डिलीट कर दी जाती थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच
आईपीएल-2026 के मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया। 165 रन के लक्ष्य का...
युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला
शर्मनाक! दिल्ली में दो संदिग्धों ने किया पुलिस पर हमला ; चाकू से वार कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी
राज काज में क्या है खास, जानें
नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह
सुरों की ‘आशा’ हुई मौन : मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने
रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक