एनआईएफ ग्लोबल जयपुर एनुअल डिजाइन डिस्प्ले 2025 का आयोजन
स्टूडेंट्स का डिजाइन कलेक्शन भी प्रदर्शित
बास्क एस्पाना ने स्पेन के बास्क देश की समृद्ध परिधान वाली विरासत को दर्शाया।
जयपुर। एनआईएफ ग्लोबल जयपुर की ओर से आरआईसी में ‘बैक टू द रूट्स’ थीम पर अपना एनुअल स्टूडेंट डिजाइन डिस्प्ले ‘धागा 2025’ आयोजित किया। जिसके जरिए 11 विविध वैश्विक जनजातियों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सेलिब्रेट किया गया। इसके कलेक्शन में शिल्प कौशल, स्टोरीटेलिंग और स्थानीय सौंदर्यशास्त्र को अपनाया गया, जो उन्हें समकालीन फैशन में सहजता से मिलाते हैं। समृद्ध परिधान वाली विरासत को दर्शाया द फॉर्गोटन ट्राइब राउंड के जरिए जापान के सजावटी एप्लिक वर्क के साथ लुप्त होती स्थानीय परंपराओं को पुनर्जीवित किया गया। बास्क एस्पाना ने स्पेन के बास्क देश की समृद्ध परिधान वाली विरासत को दर्शाया।
एक अन्य राउंड में स्टूडेंट्स का डिजाइन कलेक्शन भी प्रदर्शित किया गया। यह कलेक्शन पूर्व में लैक्मे, लंदन, न्यूयॉर्क और दुबई फैशन वीक में प्रदर्शित किया जा चुका है। कमला पोद्दार द्वारा खूबसूरती, संतुलन और प्रतिभा को सेलिब्रेट करने वाला ज्वैलरी का शानदार संग्रह ‘नवरत्न’ प्रदर्शित किया गया। कमला पोद्दार इंस्टीट्यूट्स की संस्थापक कमला पोद्दार ने कहा कि हर वस्त्र, हर रंग और हर जटिल विवरण उत्कृष्टता के प्रति हमारे समर्पण को साफ दर्शाते हैं। कमला पोद्दार इंस्टीट्यूट्स के निदेशक रोमा और अभिषेक पोद्दार ने बताया कि डिजाइन सौंदर्यशास्त्र से कहीं अधिक है।
Comment List