एक महिला अपने बेटे के साथ लापता, व्यक्ति अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

एक महिला अपने बेटे के साथ लापता, व्यक्ति अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

पुलिस ने बताया महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 24 साल की बेटी अपने 5 साल के बेटे के साथ लापता हो गई।

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में एक महिला अपने 5 साल के बेटे के साथ लापता हो गई। पिछले एक महीने से अज्ञात व्यक्ति उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उस व्यक्ति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। अचानक गायब होने पर पीड़िता की मां ने भांकरोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 24 साल की बेटी अपने 5 साल के बेटे के साथ लापता हो गई। वह दोपहर करीब 11 बजे वह पानी लेने के लिए बाहर गई थी। वापस आकर देखा, तो घर में उसकी बेटी और उसका बेटा नहीं थे। आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन दोनों का पता नहीं चला।

अश्लील वीडियो से कर रहा था ब्लैकमेल
रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया कि लापता होने से पहले उसकी बेटी परेशान थी। बेटी ने बताया था कि एक व्यक्ति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वह उसे जानती नहीं है कि वह वो कौन है। वह व्यक्ति घर के आसपास दूर से मोबाइल में उसक अश्लील वीडियो दिखाता है। वीडियो से पिछले एक महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण