सरकारी कर्मियों के 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने के जल्द जारी होंगे आदेश

कर्मचारी सौगात: राजस्थान में 2% बढ़ा महंगाई भत्ता

सरकारी कर्मियों के 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने के जल्द जारी होंगे आदेश

राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री दिया कुमारी की स्वीकृति के बाद अब डीए 58% से बढ़कर 60% हो गया है। वित्त विभाग जल्द ही इसके औपचारिक आदेश जारी करेगा, जिससे हजारों परिवारों की आय में इजाफा होगा।

जयपुर। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग द्वारा प्रस्तावित इस बढ़ोतरी की पत्रावली को वित्त मंत्री दिया कुमारी की स्वीकृति मिल चुकी है। इस निर्णय के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग ने अनुमोदन के लिए फाइल मंत्री को भेजी थी, जिस पर अब अंतिम स्वीकृति मिल गई है। वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर चुकी है, जिसके अनुरूप राज्य सरकार ने भी यह निर्णय लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी
तबादलों पर रोक के बावजूद राजस्थान आवासन मंडल ने ‘कार्य व्यवस्था’ के नाम पर 5 आवासीय अभियंताओं के दायित्व बदले।...
विजयेंद्र येदियुरप्पा ने बोला खड़गे पर हमला : प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तीजनक टिप्पणी करने पर की माफी की मांग, राजनीतिक अवसरवाद का लगाया आरोप
पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों की पाकिस्तान को दो टूक : लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई की मांग, आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में की निंदा 
हीटवेव से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी : आमजन से सतर्क रहने की अपील, अनावश्यक बाहर निकलने से बचे
प्रियांक खरगे का तीखा हमला : विपक्ष के साथ दोहरा बर्ताव कर रहा है चुनाव आयोग, सत्तारूढ़ दल पर दोहरे मानदंड अपनाने का लगाया आरोप 
जेसीटीएसएल कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे भूख हड़ताल, नई बसों की खरीद में हो रही देरी की मांग भी शामिल
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट