सरस निकुंज में फूलों की होली के साथ मनाया फागोत्सव
पदगायन और नृत्य की जुगलबंदी पर पुष्प वर्षा की गई
सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित शुक सपंरदाय की प्रधान पीठ सरस निकुंज में फागोत्सव मनाया गया।
जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित शुक सपंरदाय की प्रधान पीठ सरस निकुंज में फागोत्सव मनाया गया। शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में वृंदावन से आए नाम रसिक हित अंबरीश ने पारंपरिक पदावलियों पर सुंदर नृत्य किया। पदगायन और नृत्य की जुगलबंदी पर पुष्प वर्षा की गई।
फूलों की होली का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया। अमरापुर स्थान से संत मोनू महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। अलबेली माधुरी शरण महाराज ने दोनों का सम्मान किया। सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने हित अंबरीश को वाणी जी भेंट की। शुक्रवार शाम को हित अंबरीष ने गोविंद देवजी मंदिर में सत्संग सुधा कार्यक्रम में नाम महिमा को भव सागर से पार होने का सरल और सहज माध्यम बताया।
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 15:31:54
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...

Comment List