अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पोस्टर का विमोचन: बुजुर्गों को स्वस्थ, सम्मानजनक और सक्रिय जीवन देने पर जोर

'द एज ऑफ लोंजिविटी' थीम के तहत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जोर

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पोस्टर का विमोचन: बुजुर्गों को स्वस्थ, सम्मानजनक और सक्रिय जीवन देने पर जोर
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में विशेष जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल द्वारा विमोचित इस पोस्टर की थीम 'द एज ऑफ लोंजिविटी' है, जो बुजुर्गों के स्वस्थ, सम्मानजनक जीवन, सुगम स्वास्थ्य सेवाओं और समाज में सक्रिय भागीदारी पर जोर देती है।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जयपुर के वृद्धावस्था चिकित्सा विभाग की ओर से बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सम्मान और बेहतर जीवन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार विशेष पोस्टर का विमोचन किया गया। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल ने राजस्थान मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. जगदीश चन्द्र मोदी की मौजूदगी में पोस्टर का विमोचन किया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम द एज ऑफ लोंजिविटी : रीथिंकिंग सिस्टम्स फॉर लोंगर लाइव्स रखी गई है। थीम के माध्यम से बढ़ती जीवन प्रत्याशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं, देखभाल और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

पोस्टर में संदेश दिया गया है कि केवल लंबी उम्र पर्याप्त नहीं है, बल्कि बुजुर्गों को स्वस्थ, सम्मानजनक और सक्रिय जीवन जीने के साथ अपने निर्णय स्वयं लेने, सुरक्षित रहने तथा परिवार और समाज से जुड़े रहने के अवसर भी मिलने चाहिए। पोस्टर में बुजुर्गों के लिए विकास में भागीदारी, बेहतर स्वास्थ्य और सहयोगी माहौल को प्रमुख आवश्यकता बताया गया है। उनके अनुभव और ज्ञान का समाज को लाभ मिले तथा वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, इस दिशा में भी जागरूकता का संदेश दिया गया है।

वृद्धजनों के लिए समय पर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं, बीमारियों की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल और दीर्घकालिक बीमारियों का उचित उपचार जरूरी बताया गया। इसके साथ ही सुरक्षित आवास, आवागमन की सुविधाएं और देखभाल करने वाले परिवारजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। बुजुर्गों के साथ उम्र के आधार पर भेदभाव और दुर्व्यवहार रोकने का संदेश भी पोस्टर में दिया गया है।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल ने कहा कि बुजुर्गों की देखभाल केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। परिवार, समाज, सरकार, स्वास्थ्य संस्थानों और सामाजिक संगठनों को मिलकर वृद्धजनों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को समाज पर बोझ के रूप में नहीं, बल्कि अपने अनुभव और ज्ञान से समाज को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण सदस्यों के रूप में देखा जाना चाहिए। पोस्टर का निर्माण एसएमएस मेडिकल कॉलेज के वृद्धावस्था चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मी कान्त गोयल एवं प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. दीपक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में किया गया।

Read More बड़ी राहत : बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक में बनी सहमति

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी
घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की आज, 30 सितंबर अंतिम तिथि है। ई-केवाईसी लंबित रहने पर 1 अक्टूबर...
इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय
राजधानी में नागरिकों को तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का संकल्प : रेखा गुप्ता
17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला
11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, 9 दिनों में नौ स्वरूपों की पूजा
विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर ने मनाई अपनी जीवंत विरासत, “जनता के लिए पर्यटन, भविष्य के लिए विरासत”
यात्री वाहनों के लिए कैफे-3 अधिसूचना का वाहन उद्योग ने किया स्वागत, ईंधन खपत में कमी के साथ नई तकनीकों और निवेश को मिलेगा बढ़ावा