ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे का चूहों ने कुतरा पैर, इलाज के दौरान मौत 

एससीआई में सफाई व्यवस्था की हालत खराब

ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे का चूहों ने कुतरा पैर, इलाज के दौरान मौत 

प्रताप नगर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 2 दिन पहले ब्लड कैंसर से पीड़ित मासूम के पैर को चूहे ने कुतर दिया था।

जयपुर। प्रताप नगर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 2 दिन पहले ब्लड कैंसर से पीड़ित मासूम के पैर को चूहे ने कुतर दिया था। बच्चे की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि मौत का सही कारण क्या है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर की रात को 10 साल के पीड़ित को यहां एडमिट कराया गया था। उसी रात बच्चे के पैर का अंगूठा चूहे कुतर गए। बच्चा दर्द से रोया, तो परिजनों ने कंबल हटाकर देखा, तो एक चूहा निकलकर भागा। बच्चे के पैर से खून बह रहा था। परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ को जानकारी दी, तो वे पैर पर सिर्फ पट्टी बांधकर खानापूर्ति कर चले गए। बच्चे को पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया था। रात को सोते समय उसके साथ यह हादसा हो गया। वहां मौजूद मरीजों ने बताया कि वार्डों में चूहे, बिल्ली और कुत्ते घूमते रहते हैं और किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं है। एससीआई में पिछले पांच दिन से सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है।

 

Tags: Rajasthan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध और फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमलों ने शेयर बाजार को हिला दिया...
केरल की राजनीति में भूचाल : दिग्गज नेता जी सुधाकरण ने छोड़ा माकपा का साथ, अंबालाप्पुझा से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान
6 लाख में स्कॉर्पियो दिलाने व क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : गिरोह का एजेंट सुरेश सैनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
Weather Update : मौसम में दिखा बदलाव, ठंडक घुली, लू से मिली राहत
‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र 
"जमीन पर बैठकर बजाई थाली, चूल्हे पर बनाया खाना" : रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्षी दलों का संसद भवन में प्रदर्शन