खजाना महल में दिखा खूबसूरती का खजाना, मिस राजस्थान 2022 की फाइनलिस्ट ने बिखेरा जलवा
मिस राजस्थान 2022 की फाइनलिस्ट सुंदरियों का फोटो शूट
मिस राजस्थान की फाइनलिस्ट जब दुनिया की सबसे बड़ी रिंग के पास पहुंची तो यह एक अद्भुत नजारा था, होड़ मची थी इस रिंग के साथ पिक लेने की।
जयपुर। जलमहल गुर्जर घाटी स्थित खज़ाना महल की भव्यता आज और बढ़ गई जब मिस राजस्थान 2022 की फाइनलिस्ट सुंदरियों ने सोमवार को यहां फोटो शूट किया। मौका था ट्रेडिशनल और हेरिटेज प्रमोशन एक्टिविटी का और इसी के तहत 200 साल पुराने बारूद खाने के नाम से विख्यात खज़ाना महल में आज इन सुंदरियों ने विजिट किया। 3 एकड़ में बने म्यूजियम में देश-दुनिया के 400 प्रकार के 20 हजार से अधिक करीब 100 साल से अधिक पुराने नायाब व बेशकीमती जेम स्टोन देखकर गर्ल्स हतप्रभ रह गयी। कुछ मोडल्स ने तो ट्राइबल जेवेलरी पहनकर देखी तो कुछ ने सोलह श्रंगार किया। प्रदेश में खुलने को तैयार अनूठे म्यूजियम को दर्शाती पत्थर की कहानी की फिल्म को खज़ाना महल के थियेटर में देखना इस सुंदरियों के लिए एक नया अनुभव था। मिस राजस्थान की फाइनलिस्ट जब दुनिया की सबसे बड़ी रिंग के पास पहुंची तो यह एक अद्भुत नजारा था, होड़ मची थी इस रिंग के साथ पिक लेने की। गौरतलब है कि म्यूजियम को 39 हिस्सों को बांटा गया है।
फ्यूजन ग्रुप द्धारा व खजाना महल के सहयोग से आयोजित ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान का खजाना महल में हेरिटेज प्रमोशन एक्टिविटी का आयोजन हुआ। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि खूबसूरत पहाड़ियों के बीच फैशन फोटोग्राफर वासु जैन ने ट्रेडिशनल शूट मे मॉडल्स को कैमरा में कैप्चर किया। साथ ही टॉप फाइनलिस्ट ने फेमस डिज़ाइनर मोनिका अडवाणी का कलेक्शन शोकेस किए साथ ही स्पर्श सलून की गीतू सचदेव का स्पेशल लुक देखने लायक था ।

Comment List