भीषण गर्मी में राहत : 19 हजार से अधिक पेयजल समस्याओं का समाधान, 30 जून तक जारी रहेंगे विशेष अभियान

प्रदूषित जल और अन्य तकनीकी समस्याओं का भी समाधान

भीषण गर्मी में राहत : 19 हजार से अधिक पेयजल समस्याओं का समाधान, 30 जून तक जारी रहेंगे विशेष अभियान
जयपुर भीषण गर्मी के बीच प्रदेशवासियों को निर्बाध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष राज्यव्यापी अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए।

जयपुर। जयपुर भीषण गर्मी के बीच प्रदेशवासियों को निर्बाध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) द्वारा चलाए जा रहे विशेष राज्यव्यापी अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। 5 अप्रैल से 6 जून तक आयोजित सात विशेष अभियानों के दौरान प्रदेशभर में 19,072 पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया है। विभाग ने इस अवधि में 3,766 हैंडपंपों की मरम्मत, 2,236 पाइपलाइन लीकेज दुरुस्त करने, 1,219 प्रेशर संबंधी समस्याओं के समाधान तथा 1,390 बाधित जलापूर्ति मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा कम जलापूर्ति, प्रदूषित जल और अन्य तकनीकी समस्याओं का भी समाधान किया गया।

शनिवार को आयोजित सातवें विशेष अभियान में एक ही दिन में 3,077 कार्य पूरे किए गए। इनमें 689 हैंडपंप चालू करना, 592 लीकेज दुरुस्त करना और 246 क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल करना शामिल रहा। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ भी अभियान चलाया। सातवें अभियान में 426 अवैध कनेक्शन हटाए गए, जबकि अब तक कुल 1,827 अवैध कनेक्शन समाप्त किए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ ये विशेष अभियान 30 जून तक लगातार जारी रहेंगे, ताकि गर्मी के मौसम में आमजन को बेहतर पेयजल सुविधाएं मिलती रहें।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर