समारोह में संजीव खन्ना को किया सम्मानित 

अधिवक्ता न्यायपालिका में अपनी यात्रा को शुरू किया था

समारोह में संजीव खन्ना को किया सम्मानित 

यह न्यायाधीश और अधिवक्ताओं का संगठित क्षेत्र है। अधिवक्ताओं के बिना न्यायपालिका अधूरी है और बार व बेंच न्यायपालिका की गाडी के दो पहिए हैं।

जयपुर। बार कौंसिल ऑफ इंडिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त सीजे संजीव खन्ना का सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने शिरकत कर सीजेआई का सम्मान किया। इस मौके पर सीजेआई खन्ना ने कहा कि उन्होंने बतौर अधिवक्ता न्यायपालिका में अपनी यात्रा को शुरू किया था। 

उन्होंने कहा कि न्यायाधीश न्यायपालिका का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन न्यायपालिका को केवल न्यायाधीशों से ही नहीं जाना जाता। यह न्यायाधीश और अधिवक्ताओं का संगठित क्षेत्र है। अधिवक्ताओं के बिना न्यायपालिका अधूरी है और बार व बेंच न्यायपालिका की गाडी के दो पहिए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 27 लाख अधिवक्ता आमजन को न्याय दिलाने के कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। इसलिए बेंच को हमेशा अधिवक्ताओं को उचित सम्मान देना चाहिए। बार व बेंच के मधुर संबंध होने से आमजन को न्याय प्रदान करने में गति मिलेगी।

Tags: ceremony

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल