मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में घायल होने वालों के लिए हॉस्पिटल में रहेगी विशेष व्यवस्था

ट्रॉमा सेंटर में राउंड द क्लॉक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में घायल होने वालों के लिए हॉस्पिटल में रहेगी विशेष व्यवस्था

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में घायल होकर अस्पताल पहुंचने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अस्पतालों में इसके लिए विशेष व्यवस्मांथा की जाती है।

जयपुर। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में घायल होकर अस्पताल पहुंचने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अस्पतालों में इसके लिए विशेष व्यवस्मांथा की जाती है। मांझे से कटने, पतंग लूटने या उड़ाने के दौरान छत से गिरने या अन्य कारणों से घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए एसएमएस हॉस्पिटल में विशेष व्यवस्था की है। ट्रॉमा सेंटर में राउंड द क्लॉक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें न्यूरोसर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के अलावा जनरल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट से जुड़े डॉक्टर्स भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जयपुरिया हॉस्पिटल और दूसरे अस्पताल में भी मकर संक्रांति पर डॉक्टर्स की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

सवाई मानसिंह चिकित्सालय के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा मकर सक्रांति के पर्व पर किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए ट्रोमा सेण्टर एवं इमरजेंसी में न्यूरोसर्जरी/जनरल सर्जरी/प्लास्टिक सर्जरी/ईएनटी/निश्चेतना/अस्थि रोग एवं अन्य विभागों के चिकित्सकों की 14 एवं 15 जनवरी 2025 को राउण्ड दि क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही मरीजो के हित को ध्यान में रखते हुए समस्त विभागों में आवश्यक व्यवस्था एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के आदेश जारी किए गए है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कॉमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार पर...
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म 
राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश
असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा