अप्रैल में हुई 9 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी, राज्य को मिलेगा 24 हजार करोड़ से अधिक राजस्व

विभाग तय टाइमलाइन के अनुसार कार्यों को गति दे रहा

अप्रैल में हुई 9 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी, राज्य को मिलेगा 24 हजार करोड़ से अधिक राजस्व

खान एवं पेट्रोलियम विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत अप्रैल में 9 लाइमस्टोन ब्लॉकों की नीलामी पूरी। नागौर, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ के 1218 हेक्टेयर क्षेत्र में 920 मिलियन टन भंडार का अनुमान। नीलामी से सरकार को शुरुआती 60 करोड़ रुपये राजस्व मिलेगा।

जयपुर। खान एवं पेट्रोलियम विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के सालाना एक्शन प्लान का क्रियान्वयन शुरू करते हुए अप्रैल माह में 9 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी पूरी कर ली है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस अपर्णा अरोरा ने बताया कि विभाग तय टाइमलाइन के अनुसार कार्यों को गति दे रहा है और खनिज खोज से लेकर खनन तक की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।

सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में एसीएस श्रीमती अपर्णा अरोरा ने बताया कि नागौर, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ जिलों में 1218.43 हेक्टेयर क्षेत्र के 9 लाइमस्टोन ब्लॉकों की नीलामी की गई है। इन ब्लॉकों में लगभग 920 मिलियन टन लाइमस्टोन भंडार होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि नीलामी के बाद राज्य सरकार को अपफ्रंट पेमेंट की पहली किस्त के रूप में करीब 60 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा, जबकि तीन किस्तों में लगभग 300 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। खनन कार्य शुरू होने के बाद अगले 50 वर्षों में इन ब्लॉकों से राज्य सरकार को 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राजस्थान को देश का अग्रणी माइनिंग प्रदेश बनाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। एसीएस अपर्णा अरोरा ने मई माह में 5 नए मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी देते हुए अधिकारियों को मिनरल एक्सप्लोरेशन में तेजी, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और मॉनिटरिंग सिस्टम मजबूत करने के निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देहरादून में रह रहा राजस्थान का शातिर अपराधी गिरफ्तार : अपहरण और लूट के बाद 12 साल से था फरार, पहचान बदलकर सुरक्षा गार्ड की कर रहा था नौकरी देहरादून में रह रहा राजस्थान का शातिर अपराधी गिरफ्तार : अपहरण और लूट के बाद 12 साल से था फरार, पहचान बदलकर सुरक्षा गार्ड की कर रहा था नौकरी
देहरादून STF ने राजस्थान के बांसवाड़ा में 2014 के अपहरण और लूट मामले में 12 साल से फरार शातिर अपराधी...
सचिवालय में पर्यटन, कला और विरासत परियोजनाओं पर मंथन : कई बड़े प्रोजेक्ट्स की हुई समीक्षा आमेर मास्टरप्लान; पुष्कर डेवलपमेंट, थार सर्किट और जयपुर 300 वर्ष पहल सहित पर्यटन व सांस्कृतिक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
असर खबर का - दैनिक नवज्योति में मुद्दा उठते ही जागा प्रशासन: पिंक टॉयलेट निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
मां आईसीयू में जिंदगी के लिए लड़ रही,बाहर परिजनों की गोद में बिलख रहे नवजात
असर खबर का : प्रसूता की मौत के मामले के बाद हरकत में आया प्रशासन , स्पीकर व विधायक ने किया दौरा
छतों पर लगे अवैध होर्डिंग्स व वॉलड्रॉप से दुर्घटनाओं का खतरा
250 वर्ष पुरानी सुश्रुत संहिता पांडुलिपि बनी आकर्षण का केंद्र, विशेषज्ञों ने लाइव संरक्षण तकनीक का किया प्रदर्शन