संपर्क हेल्पलाइन 181 की समीक्षा : लंबित भुगतान प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, ‘समाधान साथी’ से घर बैठे मिलेगी पेंशन और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी

व्हाट्सएप चैटबॉट के बारे में भी जानकारी दी जाए

संपर्क हेल्पलाइन 181 की समीक्षा : लंबित भुगतान प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, ‘समाधान साथी’ से घर बैठे मिलेगी पेंशन और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी

दिनेश कुमार ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शिकायत निस्तारण की समीक्षा। पालनहार, पेंशन और छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश। परिवादियों को ‘समाधान साथी’ व्हाट्सएप चैैटबॉट की जानकारी देने और शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर।

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर विभागीय शिकायतों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित भुगतान संबंधी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि पालनहार योजना, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाएं प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पालनहार योजना से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परिवादियों से संवाद के दौरान केवल शिकायत तक सीमित रहकर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक पहलुओं की भी जानकारी ली जाए, ताकि सहायता राशि के वास्तविक उपयोग का आकलन किया जा सके। उन्होंने पेंशन और छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित शिकायतों की मासिक समीक्षा रिपोर्ट तैयार करने, लंबित मामलों का विश्लेषण करने तथा निस्तारण की प्रगति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।  समाधान साथीचैटबॉट की जानकारी देने के निर्देश दिनेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवादियों को विभाग केसमाधान साथीव्हाट्सएप चैटबॉट के बारे में भी जानकारी दी जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा चुनाव 2026: आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग की रिकॉर्ड कार्रवाई, 1440 करोड़ की नकदी, नशीले द्रव्य, उपहार जब्त   विधानसभा चुनाव 2026: आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग की रिकॉर्ड कार्रवाई, 1440 करोड़ की नकदी, नशीले द्रव्य, उपहार जब्त  
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के दौरान ₹1444 करोड़ से अधिक की अवैध नकदी, शराब और ड्रग्स जब्त कर नया...
देहरादून में रह रहा राजस्थान का शातिर अपराधी गिरफ्तार : अपहरण और लूट के बाद 12 साल से था फरार, पहचान बदलकर सुरक्षा गार्ड की कर रहा था नौकरी
सचिवालय में पर्यटन, कला और विरासत परियोजनाओं पर मंथन : कई बड़े प्रोजेक्ट्स की हुई समीक्षा आमेर मास्टरप्लान; पुष्कर डेवलपमेंट, थार सर्किट और जयपुर 300 वर्ष पहल सहित पर्यटन व सांस्कृतिक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
असर खबर का - दैनिक नवज्योति में मुद्दा उठते ही जागा प्रशासन: पिंक टॉयलेट निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
मां आईसीयू में जिंदगी के लिए लड़ रही,बाहर परिजनों की गोद में बिलख रहे नवजात
असर खबर का : प्रसूता की मौत के मामले के बाद हरकत में आया प्रशासन , स्पीकर व विधायक ने किया दौरा
छतों पर लगे अवैध होर्डिंग्स व वॉलड्रॉप से दुर्घटनाओं का खतरा