संपर्क पोर्टल शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित, शिकायतों की होगी ट्रैकिंग, फॉलोअप और लंबित मामलों की समीक्षा

समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनने की उम्मीद

संपर्क पोर्टल शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित, शिकायतों की होगी ट्रैकिंग, फॉलोअप और लंबित मामलों की समीक्षा
स्वायत्त शासन विभाग ने संपर्क पोर्टल शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और मॉनिटरिंग के लिए विशेष संपर्क टीम गठित की। रवि जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, टीम शिकायतों की ट्रैकिंग, फॉलोअप और लंबित मामलों की समीक्षा।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और मॉनिटरिंग के लिए विशेष संपर्क टीम का गठन किया है। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने आदेश जारी किए हैं। गठित टीम का उद्देश्य शिकायतों के त्वरित समाधान, नियमित समीक्षा और विभागीय समन्वय को मजबूत करना है। जारी आदेश के अनुसार उप निदेशक प्रशासन को टीम में समग्र प्रभारी बनाया गया है, जबकि उप निदेशक सांख्यिकी को स्टेट लेवल नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एक प्रोग्रामर को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है। टीम में दो सूचना सहायकों और चार कंप्यूटर ऑपरेटर्स को भी स्थान दिया गया है, जो पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की एंट्री, ट्रैकिंग और फॉलोअप कार्य देखेंगे।

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह टीम संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग करेगी तथा लंबित मामलों की समीक्षा कर संबंधित निकायों से समन्वय स्थापित करेगी। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनने की उम्मीद है।

 

Read More जयपुर के ‘राज मंदिर’ में फ्री दिखाई जाएंगी 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में

Read More धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी

 

 

Read More पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- हमारी बेटियां असुरक्षित तो जवाबदेही किसकी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस ने मीडिया विंग को मजबूत करने के लिए प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को 6 महीने की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि...
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर