चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती, 40 संवेदनशील स्थलों पर हाईटेक निगरानी 

चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती

चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती, 40 संवेदनशील स्थलों पर हाईटेक निगरानी 
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध बजरी खनन रोकने और वन्यजीव संरक्षण हेतु राज्य सरकार ने निगरानी तंत्र मजबूत किया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में 40 संवेदनशील स्थलों पर एआई-थर्मल कैमरों और ड्रोन से 24 घंटे निगरानी तथा सशस्त्र होमगार्ड जवानों की तैनाती के निर्देश दिए गए।

जयपुर। राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध बालू-बजरी खनन पर रोक और वन्यजीव संरक्षण को लेकर राज्य सरकार ने निगरानी तंत्र और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों और केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों की अनुपालना की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि अधिकांश महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अभयारण्य में तैनात वनकर्मियों को वैधानिक सुरक्षा देने के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है और अंतर-विभागीय समन्वय के लिए संयुक्त मानक संचालन प्रक्रिया लागू की गई है। 

अवैध खनन और परिवहन पर 24 घंटे निगरानी के लिए 40 संवेदनशील स्थलों पर हाईटेक सर्विलांस सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता और थर्मल नाइट विजन युक्त कैमरे, हाई-मास्ट टावर तथा ड्रोन सर्वे शामिल हैं। धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, करौली और कोटा के इन स्थलों पर पांच-पांच सशस्त्र होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने अद्यतन आंकड़े, जब्त वाहनों व मशीनरी का विवरण तथा अभियोजकों की नियुक्ति की स्थिति शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके लिए राज्य स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति भी गठित की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर बोले Yogi, कुपोषण खत्म कर स्वस्थ समाज और मजबूत भारत बनाने का संकल्प राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर बोले Yogi, कुपोषण खत्म कर स्वस्थ समाज और मजबूत भारत बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से...
रस्साकशी और रिले दौड़ में जयपुर के बधिर विद्यार्थियों ने लहराया परचम, 11 खिलाड़ियों ने जीते विजेता पदक
15 माह से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण पर कांग्रेस-नेकां में मतभेद, श्रीनगर समारोह के बाद सियासी विवाद गहराया
ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर हमला, एफ-35 और एफ-16 ठिकानों को बनाया निशाना
नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम; 275 वार्डों में 1194 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
विश्वकर्मा दिवस पर विद्युत प्रसारण निगम के श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश, पात्र श्रमिकों को नियमों के तहत मिलेगा पूरा वेतन