प्रदेश में सूरज का पारा गर्म : श्रीगंगानगर में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंचा, धौलपुर और अलवर में हीटवेव का अलर्ट

न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस

प्रदेश में सूरज का पारा गर्म : श्रीगंगानगर में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंचा, धौलपुर और अलवर में हीटवेव का अलर्ट

प्रदेश में गर्मी धीरे धीरे अपने पीक पर पहुंच रही। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उसके पार पहुंच गया है। वहीं श्रीगंगानगर सहित करीब आधा दर्जन जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज। श्रीगंगानगर में तो दिन का तापमान सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री दर्ज।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी धीरे धीरे अपने पीक पर पहुंच रही है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उसके पार पहुंच गया है। वहीं बुधवार को श्रीगंगानगर सहित करीब आधा दर्जन जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया है। श्रीगंगानगर में तो दिन का तापमान सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी में 42.7 और चित्तौड़ में 42.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। राजधानी जयपुर में भी तेज गर्मी के बीच दिन का तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है और 23 से 25 अप्रेल तक श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में हीटवेव का अलर्ट है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को धूलभरी तेज हवाएं चलने की संभावना है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

घटिया दवाओं पर सख्ती : 7 दवाओं की बिक्री पर रोक, बाजार से पूरा स्टॉक तुरंत वापस लेने के आदेश जारी घटिया दवाओं पर सख्ती : 7 दवाओं की बिक्री पर रोक, बाजार से पूरा स्टॉक तुरंत वापस लेने के आदेश जारी
चिकित्सा विभाग की औषधि नियंत्रक टीम ने जांच में घटिया मिलने पर सात दवाइयों के बेचान पर रोक। बीते एक...
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट : धामी ने की पहली पूजा, देशवासियों के शांतिपूर्ण जीवन की कामना की, गेंदे के फूलों से सजाया मंदिर
एआई तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी न्यूज वीडियो बनाकर वायरल मामला : एंकर की आवाज और स्टूडियो बैकग्राउंड का किया था दुरुपयोग, 4 आरोपी गिरफ्तार
फैन बॉक्स फैक्ट्री में आग : एक की मौत, बिना फायर एनओसी की 500 वर्ग गज में फैली फैक्ट्री
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 152 सीटों के लिए मतदान जारी, 1,478 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत
ममता बनर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : किसी भी राज्य का सीएम जांच के बीच में इस तरह नहीं आ सकता, इस तरह लोकतंत्र को संकट में डालना उचित नहीं
खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस : मोदी पर टिप्पणी को लेकर मांगी सफाई, कहा- 24 घंटे में दे जवाब