11 बीघा भूमि पर बसा रहे थे तीन अवैध कॉलोनी, JDA ने किया ध्वस्त

जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का नियमानुसार खर्चा-वसूली की जाएगी

11 बीघा भूमि पर बसा रहे थे तीन अवैध कॉलोनी, JDA ने किया ध्वस्त

जोन-12 ग्राम खोरा दौलतपुरा रोड पैंथर स्टेडियम के पास करीब 4 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के अवैध कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों को व ग्रेवल की सड़कों को ध्वस्त किया गया।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन-12 में निजी खातेदारी की करीब 11 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसा रहे तीन कॉलोनियों के निर्माणों को ध्वस्त किया है।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 ग्राम खोरा बीसल से जयरामपुरा रोड गैस लाइन के पास में करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के एवं बिना भू-रूपान्तरण करवाए भूमि को समतल कर ‘ओम वाटिका-25’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर फार्म हाउस योजना के लिए मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। जोन-12 बैनाड़ रोड झोटवाड़ा ग्राम बोयतावाला में करीब 4 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के भूमि को समतल कर प्रेम नगर के नाम से अवैध कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया गया। जोन-12 ग्राम खोरा दौलतपुरा रोड पैंथर स्टेडियम के पास करीब 4 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के अवैध कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों को व ग्रेवल की सड़कों को ध्वस्त किया गया। जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का नियमानुसार खर्चा-वसूली की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर