जल संसाधन विभाग को मिले 173 अभियंता : ड्रीम प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई रफ्तार, प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार सौंपी जिम्मेदारी

पुनः समायोजन से विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद

जल संसाधन विभाग को मिले 173 अभियंता : ड्रीम प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई रफ्तार, प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार सौंपी जिम्मेदारी

जल संसाधन विभाग को पंचायतीराज विभाग से 3 हजार बांध और तालाब मय कर्मचारी पूर्व में हस्तांतरित किए थे। अब 173 अभियंताओं को भी विभाग में नवीन पदों पर किया पदस्थापित। प्रोजेक्ट की आवश्यकता और विशेषज्ञता के अनुसार सौंपी जिम्मेदारी। 70 अभियंताओं को ईआरसीपी में लगाया। परियोजना कार्यों को मिलेगी गति।

जयपुर। जल संसाधन विभाग को पंचायतीराज विभाग से हस्तांतरित 173 अभियंताओं को अब औपचारिक रूप से जल संसाधन विभाग में समाहित कर दिया गया है। इससे राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स को नई गति मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, जल संसाधन विभाग को पंचायतीराज विभाग से करीब 3 हजार बांध और तालाब मय कर्मचारी पूर्व में हस्तांतरित किए गए थे। अब इनसे जुड़े 173 अभियंताओं को भी विभाग में नवीन पदों पर पदस्थापित कर दिया गया है। सभी अभियंताओं को प्रोजेक्ट की आवश्यकता और विशेषज्ञता के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनमें से 70 अभियंताओं को ईआरसीपी में लगाया गया है, जिससे परियोजना कार्यों को गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि ईआरसीपी राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पूर्वी राजस्थान में जल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। वहीं, शेष अभियंताओं को संभागवार नवीन पदों पर तैनात किया गया है, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर बांध और तालाबों के रखरखाव विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। गौरतलब है कि वर्ष 2003 में जल संसाधन विभाग के अभियंता पंचायतीराज विभाग में हस्तांतरित किए गए थे। अब पुनः समायोजन से विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Tags: water

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया
राज्यपाल से लोकभवन में लैक्रोज खेल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। खेल प्रोत्साहन के अंतर्गत दिये जा रहे सहयोग के...
कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के सहयोग से संचार कौशल पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, 100 से अधिक छात्रों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
प्रशांत क्षेत्र में पहली बार ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क तैनात, राष्ट्र में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद
हैदराबाद पुलिस ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़; 104 लोग गिरफ्तार, नकदी एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में 21 मौतें, सरकार ने कराई न्यायिक व प्रशासनिक जांच
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा, न्यूनतम समर्थन मूल्य की सार्थकता के लिए संपूर्ण खरीद अपरिहार्य 
एसएमएस अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से किया जटिल ऑपरेशन : डॉ. अमित गोयल के मार्गदर्शन में मिली सफलता, सांस लेने में तकलीफ से ग्रसित था मरीज