एसीबी की सवाईमाधोपुर में कार्रवाई : BDO एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिलों को पास करने की एवज में मांगी थी घूस
रिश्वत राशि मांगकर परिवादी को परेशान कर है
जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई ने कार्रवाई करते हुये जगदीश प्रसाद मीणा ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर को 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए. सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि जगदीश प्रसाद मीणा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने और पेण्डिग यात्रा भत्ता व अन्य बिलों को पास करने की एवज में 1,00,000-1,00,000 रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परिवादी को परेशान कर रहा है।
इस पर आनन्द शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय के सुपरविजन में भूपेन्द्र, अति. पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर के नेतृत्व में उक्त शिकायत का सत्यापन सही पाये जाने पर टीम ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुये जगदीश प्रसाद मीणा हाल निवास मकान नं. 221, विवेकानन्द नगर, कोटा हाल ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर को परिवादी से एक लाख की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में एवं एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Comment List